फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religion,kathua news

दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, मांगी अमन की दुआ

विज्ञापन
religion,kathua news
कठुआ। ईद-उल-अजहा का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अता कर एक-दूसरे से गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी। दिन भर शहर के बाजारों में रौनक रही। जिले के पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी जहां खुदा की रहमत बनकर बरसी तो वहीं मैदानी इलाकों में नमाजियों ने खुदा का शुक्राना किया।
विज्ञापन

मुस्लिम कमेटी के प्रधान शकील अहमद टोनी ने बताया कि ईद-उल-अजहा इस्लाम को मानने वालों का एक प्रमुख त्योहार है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार इस दिन हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अपने पुत्र हजरत इस्माइल को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दिया था। तभी से इस त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी देने की प्रथा चल रही है। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान मानवता की रक्षा के साथ-साथ समाज के भाईचारे की दुआएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन

नमाज और कुर्बानी से फुरसत पाने के बाद मुस्लिम परिवारों में दावतों का दौर देखने को मिला। इस दौरान घरों में मुबारकबाद देने पहुंचे लोगों के सामने परंपरा के अनुसार लजीज पकवान परोसकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शहर के ईदगाह मैदान में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अता करने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। जहां मौलाना जाकरिया की अगुवाई में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारा कायम होने की दुआ मांगी। ईदगाह में सांप्रदायिक सौहाद्र की मिसाल को बनाए रखते हुए शहर भर से लोगों ने पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर एसीआर संदीप सियोंत्रा, एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल भी मौजूद रहे। संदीप सियोंत्रा ने कहा कि कठुआ गंगा-यमुना तहजीब का शहर है यहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग भाईचारे के साथ रहते आए हैं। इसलिए एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का ख्याल रखना हम सबका नैतिक दायित्व भी है। एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल से जिले भर के लोगों को पर्व की मुबारकबाद देते कहा कि आज सभी नमाजियों ने जिस प्रकार से अमन और शांति की दुआ की, इससे हमारा आपसी प्रेम और भाईचारा और मजबूत होगा। बनी उपमंउल में भी जगह-जगह ईद की नमाज अदा की गई। लोआंग की ईदगाह में सैकड़ों नमाजियों ने अमन-शांति की दुआ मांगी। बनी और डुग्गन की ईदगाहों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई।
बसोहली में धूमधाम से मनाया गया पर्व
बसोहली। ईद के मौके पर बसोहली, शीतलनगर, हट्ट माशका में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। बसोहली की जामा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद गुफरान, शीतलनगर जामा मस्जिद में मौलवी मो. सलमान, हट्ट माशका ईदगाह में मौलवी मो. अब्दुल्ला ने नमाजियों को नमाज अदा करवाई। पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, नगर कमेटी अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, उपाध्यक्ष अभिनव राजदान, प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। संवाद

बिलावर में बांटीं ईद की खुशियां
बिलावर। उपमंडल में रविवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा कर खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस शुभ मौके पर मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उपमंडल की ढेर ईदगाह, फिंतर, लोहाई मल्हार, मल्हार, मछैड़ी और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए। हिंदू समुदाय के कई लोगों ने मुस्लिम भाइयों के घरों में जाकर तो कइयों ने सोशल मीडिया पर ईद की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed