{"_id":"678d55b0a56b3dbce80b2ffc","slug":"rehersal-of-republic-day-parade-kathua-news-c-201-1-knt1006-116709-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के अभ्यास सत्र में दिखा प्रतिभागियों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के अभ्यास सत्र में दिखा प्रतिभागियों का जोश
विज्ञापन
स्पोर्ट्स सटेडियम में परेड के अभ्यास में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला खेल स्टेडियम में तैयारियां जारी हैं। रविवार को समारोह की मुख्य आकर्षण रहने वाली परेड का अभ्यास जारी रहा। पुलिस बैंड की धुन पर प्रतिभागी दलों ने जमकर अभ्यास किया। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षकों ने परेड को दर्शनीय बनाने के लिए अनुशासन का पालन करने के लिए कहा।
रविवार अवकाश के बावजूद स्टेडियम में अभ्यास के इस सत्र में प्रतिभागियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। जिन्होंने सुबह के समय ठंड की परवाह न करते हुए एक-दूसरे के साथ कदमताल को बाखूबी मिलाया। वहीं, इस दौरान स्कूलों के बैंड ग्रुप की ओर से बजाई जाने वाली बांसुरी की मधुर धुन ने अभ्यास में चार-चांद लगा दिए।
गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल को लेकर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि मुख्य समारोह में होने वाली परेड को बेहतरीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रतिभागियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन अभ्यास में पुलिस सुरक्षा बल के साथ, एनसीसी कैडेटों के अलावा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों में शामिल 1200 के करीब प्रतिभागी शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस बैंड की धुन पर चार चक्रों में अभ्यास किया।