{"_id":"60e20b038ebc3e06a72ca84b","slug":"rashan-depo-kathua-news-jmu2387748153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। रामकोट की काह पंचायत के लोगों ने टीएसओ बिलावर से राशन कार्ड को ऑनलाइन करने की अपील की है।
पंचायत के सरपंच दिनेश खजूरिया ने बताया कि पिछले तीन महीनों से कई लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने से रामकोट के अंतर्गत कई पंचायत के लोग परेशान हैं। ज्ञानचंद ने बताया कि इसे ठीक कराने के लिए लोग उपजिला दल बिलावर के चक्कर लगाकर थक गए हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों ने बताया कि पिछले तीन महीने से राशन न मिलने से दुकान से 30 रुपये प्रति किलो चावल लेकर गुजारा कर रहे हैं। नायब सरपंच हैप्पी गुप्ता ने बताया कि गांव के कई गरीब लोग राशन की सुविधा से वंचित हैं। जब वह राशन लेने के लिए डीलर के पास पहुंचते हैं, तो ऑनलाइन न होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पाता। टीएसओ से मांग करते हुए कहा कि जल्द उनके राशन कार्ड ऑनलाइन किए जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।