फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ramlila staged in Dhar Mahanpur

धार महानपुर में रामलीला का मंचन

विज्ञापन
Ramlila staged in Dhar Mahanpur
बसोहली। धार महानपुर में चल रही रामलीला मंचन के छठवें दिन की शुरुआत राजा दशरथ के दरबार से हुई। दासी मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेई राजा दशरथ को उनके दिए वचनों की याद दिलाती है। उनसे भगवान राम के लिए 14 वर्ष का वनवास तथा अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी मांगती है। इसके बाद राजा दशरथ कैकई को समझाने का भरकस प्रयास करते हैं मगर कैकई उनकी नहीं सुनती है। इसके बाद वह कोप भवन में चली जाती है। श्रीराम को जब यह सूचना मिलती है तो वह वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं। छोटे भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता भी उनके साथ वन की ओर प्रस्थान कर जाते हैं।
विज्ञापन

राम को वनवास पर जाता देख राजा दशरथ दुखी हो जाते हैं। इन सभी दृश्यों का मंचन रविवार को धार मानपुर की रामलीला में किया गया। सोमवार को सीता हरण का मंचन किया जाएगा। रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार से लेकर दर्शक तक कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए यहा मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बैठने के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान क्लब के प्रधान शाम सिंह लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed