फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ramkot news, christmas

Kathua News: केंद्रीय विद्यालय रामकोट में मनाया क्रिसमस

Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
ramkot news, christmas
केवी रामकोट में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित
रामकोट। केंद्रीय विद्यालय रामकोट में शीतकालीन अवकाश से पूर्व सोमवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर स्वागत गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आनंद और सौहार्द से भर दिया।
विज्ञापन

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया इसमें कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे विद्यार्थियों ने जिंगल बेल गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 3 के बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित प्रेरणादायक कहानी को अभिनय के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने ईमानदारी पर आधारित प्रभावशाली इंग्लिश स्किट प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों की ओर से आयोजित क्रिसमस ट्री डेकोरेशन प्रतियोगिता ने विद्यालय परिसर को रचनात्मकता और रंगों से सजाकर उत्सव को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का संचालन केवी प्रभारी अमरजीत के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सूरज प्रसाद ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed