{"_id":"584799ada799dd0ab1408ea43d9e2a26","slug":"rally-in-the-campaign-against-tobacco-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के खिलाफ अभियान में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के खिलाफ अभियान में रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 29 Nov 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि की एनएसएस इकाई ने तंबाकू के खिलाफ अभियान का आयोजन किया। इसके तहत निकाली रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर तंबाकू के खिलाफ नारेबाजी की और लोगाें के साथ युवाआें को तंबाकू सेवन न करने के लिए जागरूक किया। रैली को स्कूल के प्रिंसिपल नरेश शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर रैली गांव बुद्धि, सौंथली और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वहीं वापस आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने रैली में तंबाकू के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बाद में स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही इकाई के समन्वयक रवींद्र सिंह ने कहा कि तंबाकू ने युवा वर्ग को जकड़ लिया है।
विज्ञापन
वर्तमान में देश में हर साल 12 करोड़ की आबादी इसका शिकार हो रही है। इसके साथ ही हर चालीस सेकेंड में देश में एक व्यक्ति की मौत तंबाकू सेवन के कारण होती है।
वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी तंबाकू सेवन पर चिंता जताई और युवाओं को जागरूक होकर इसके खिलाफ मुहीम छेड़ने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।