फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rakesh Pehalwan won the riot by defeating Jalandhar's wrestler

राकेश पहलवान ने जालंधर के पहलवान को हराकर जीती दंगल

विज्ञापन
Rakesh Pehalwan won the riot by defeating Jalandhar's wrestler
नगर कमेटी के वार्ड 4,5 में आयोजित किए गए दंगल में प्रतिभाग करते पहलवान। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 मडूईं में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजित किया गया। इसमें उपमंडल बिलावर के स्थानीय पहलवान राकेश ने जालंधर पंजाब के सोनू पहलवान को चित कर के दंगल अपने नाम कर लिया। दंगल में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के पहलवानों सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य कई इलाकों से आए करीब 60 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में 50 कुश्तियां कराई गई। इस अवसर पर कई महिला पहलवानों ने भी मल युद्ध का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

छोटी माली का मुकाबला हरियाणा पानीपत के रमेश पहलवान और जालंधर पंजाब के गुरदीप पहलवान के बीच हुआ, जिसमें रमेश ने गुरदीप को पटखनी देकर छोटी माली अपने नाम कर ली। बड़ी माली का मुकाबला बग्गन गांव के पहलवान राकेश और जालंधर पंजाब के पहलवान सोनू के बीच हुआ, जिसमें पहलवानों ने बेहतरीन मल युद्ध का प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक चले मल युद्ध में राकेश ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पटखनी देकर दंगल पर कब्जा जमा लिया। छोटी माली और बड़ी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद रमेश कुमार, जुल्फी राम, मूलराज, जीवन शर्मा, भारत भूषण आदि कई दंगल कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। मंगलवार को उपमंडल मुख्यालय से सटे प्राचीन ऐतिहासिक किशनपुर गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन होगा। इसमें भारत देश के कई राज्यों से नामी गिरामी पहलवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed