{"_id":"62b0c08c19ae3068dd7dd53d","slug":"raised-demand-to-stop-religious-bigotry-and-violence-kathua-news-jmu2623424121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कट्टरता और हिंसा रोकने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कट्टरता और हिंसा रोकने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। देश भर में बने माहौल में हिंदु समाज व उनके धर्म की रक्षा किए जाने की राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने मांग उठाई है। सोमवार को संगठन की जिला इकाई ने डीसी राहुल पांडेय के माध्यम राष्ट्रपति को अपना ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संगठन की जिला इकाई के प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि अपने ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने देश में बढ़ रही धार्मिक कट्टरता और हिंसा करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देशभर में योजना पूर्वक हिंदुओं पर हमले किये जा रहे है। वर्ष प्रतिपदा एवं श्रीराम नवमी पर देशभर में शोभा यात्राओं पर पथराव और हमले किये गए। इससे कई स्थानों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा और देशभर में तनाव की स्थिति बनी।
हिंदू समाज ने धैर्य रखा, जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बाद में कुछ स्थानों पर श्री हनुमान जयंती की शोभा यात्राओं पर भी पथराव हुआ। मौजूदा स्थिति में हिंदू समाज अपने ही देश में अपने आराध्य देवों की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है। वहीं, हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में हिन्दू सैनिक हर्षा एवं मैनपुरी में कृष्णा यादव की निर्मम हत्या की गयी। उस समय भी अनेक स्थानों पर हिंदुओं पर हमले हुए थे। अभी हाल में नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान को लेकर गत दो शुक्रवारों को जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किए गए। इस दौरान भी हिंदुओं घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगाई गई। हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अनर्गल प्रचार किया जा रहा है। लिहाजा उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से नूपुर शर्मा को एसपीजी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। अगर ऐसा नही हुआ तो राष्ट्रीय हिंदू संगठन उनकी सुरक्षा घेरा बनाकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, जिला मंत्री आकाश मेहरा, मंत्री संजीव जंडियाल
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता साहिल कश्यप, सह प्रदेश प्रभारी राष्ट्र हिंदू संगठन शिवेंद्र सिंह के अलावा जिला मीडिया प्रभारी वरुण सिंह, प्रिंस सिंह भी मौजूद रहे।