{"_id":"60e359a78ebc3e55284c2ff9","slug":"raise-the-voice-kathua-news-jmu2388477143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ीन ब्लॉक, कंडी क्षेत्र को विधानसभा क्षेत्र बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ीन ब्लॉक, कंडी क्षेत्र को विधानसभा क्षेत्र बनाने की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। प्रदेश में परिसीमन की हलचल तेज होते ही लोगों ने अपने इलाके में अलग विधानसभा बनाने की मांग शुरू कर दी है। मढ़ीन ब्लॉक को सीमावर्ती विस क्षेत्र बनाने की मांग की जा रही है। वहीं, कंडी के लोग कंडी को अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो परिसीमन के बाद जिले में एक विधानसभा क्षेत्र और बनेगा। चक देसा चौधरियां के सरपंच राकेश चौधरी का कहना है कि जिले में अगर कोई नया विधानसभा क्षेत्र बनाना है, तो सीमावर्ती क्षेत्र को बनाया जाना चाहिए। ताकि, इस इलाके में ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि मढ़ीन ब्लॉक में करीब 20 पंचायतें ऐसी हैं जो सीमावर्ती हैं। इसमें नई पंचायतों को जोड़कर सीमावर्ती लोगों के लिए अलग विधानसभा क्षेत्र तैयार किया जाना चाहिए। सीमावर्ती लोगों से वोट हासिल कर कई नेता एमएलए बनकर विधानसभा में पहुंचे, लेकिन यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कोई नहीं कर पाया।
विज्ञापन
वहीं, सरपंच रॉकी शर्मा का कहना है कि कंडी क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। वर्षों से इस क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। आज भी इस इलाके में लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। सीमावर्ती इलाके में विकास के लिए बीएडीपी बनाया गया है, लेकिन कंडी की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।