फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rain Water Fill in pits of Road

Kathua News: बारिश से सड़कों में बने गड्ढों में भरा पानी

विज्ञापन
Rain Water Fill in pits of Road
बारिश के बाद मछेडी सड़क पर बने गहरी गढ़ों में भरा बारिश का पानी। संवाद
बिलावर। इलाके में दो दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह लगभग सात बजे बारिश शुरू हो गई जो दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल से सटे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से दूरदराज क्षेत्र के लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। ठंड से बचने के लिए उन्हेंं अलाव का सहारा लेना पड़ा। बारिश से कटली सड़क, मछेडी सड़क और अन्य लिंक मार्गों पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मल्हार और देहरी गला इलाके को जोड़ने वाली सड़कों पर पांचवें दिन भी यातायात प्रभावित रहा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि यातायात बहाल करने के लिए काम शुरू किया गया था लेकिन सोमवार को हुई बारिश के कारण काम रोकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद पर यातायात बहाली का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed