फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain news

Kathua News: बरसात और आंधी से बनी में चार मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
rain news
कठुआ। शुक्रवार दिन भर हुई बरसात और तेज आंधी में उपमंडल बनी में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर तहसीलदार बनी ने संबंधित पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार दिन भर बनी में बरसात का दौर जारी रहा। इस दौरान चली तेज आंधी में उपमंडल बनी की भंडार पंचायत के गांव मोरा कुकडेरा, भंडार और कलाणू में चार मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक भंडार के मोरा कुकडेरा में अंग्रेज सिंह पुत्र धर्मचंद और रूप लाल पुत्र हरदेव, भंडार कलाणू में कृष्ण चंद पुत्र पंछी राम और भंडार में सोम राज का मकान क्षतिग्रस्त हुआ। पूर्व सरपंच रीना ठाकुर ने पूरे मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी। तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को चुनाव ड्यूटी के चलते अधिकारी वहां नहीं पहुंच पाए हैं। उक्त मामले में संबंधित पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed