फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain news

Kathua News: बारिश से गेहूं की पक्की फसल को बचाने में जुटे किसान

विज्ञापन
rain news
हीरानगर। शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से कुछ इलाकों में गेहूं की पक्की फसल को नुकसान होने के बाद से किसानों ने फसल की कटाई का काम तेज कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, जबकि कंडी इलाके में अभी किसानों को कटाई के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि यहां अभी तक फसल पूरी तरह से पकी नहीं है। कटाई के लिए मजदूर और कंबाइन न मिलने से भी किसान परेशान हैं। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में फिर से मौसम खराब होने की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ रही है। इसे देखते हुए किसानों ने स्थानीय मजदूरों के साथ कटाई का काम शुरू किया है लेकिन कम समय में ज्यादा कटाई स्थानीय मजदूरों से संभव नहीं है। किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश से सीमावर्ती इलाके के कुछ खेतों में फसल ढही है लेकिन फिर से इस तरह की बारिश हुई तो किसानों का बड़ा नुकसान हो सकता है, जबकि कंडी इलाके में बिना हवा के बारिश अभी भी फायदेमंद है क्योंकि इस इलाके में ज्यादातर फसल पकने की कगार पर है और उसके लिए बारिश फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि जहां गेहूं की फसल पक चुकी है, वहां कुछ घंटे की बारिश और उसके साथ तेज हवा नुकसान कर सकती है। इसकी वजह से किसानों ने कटाई का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई के लिए पर्याप्त मजदूर और कंबाइन न मिलने की वजह से भी कटाई में देरी हो सकती है और ऐसे में अगर एक-दो दिन में बारिश होती है तो किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed