फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain

बारिश से दरिया, नदी-नाले फिर उफान पर

विज्ञापन
rain
रविवार देर रात शहर के मौसम के अचानक करवट लेने के बाद मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो सोमवार दोपहर तक जारी रहा। बारिश का पैमाना इस बार पहाड़ी इलाकों की जगह मैदानी इलाकों में अधिक रहा। ऐसे में नदी नाले जहां उफान पर रहे वहीं कठुआ शहर समेत हाईवे भी घंटों जलमग्न रहे।
विज्ञापन

उधर, उज्ज दरिया के उफान पर आने से बाढ़ में फंसे दो युवकों को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया है। दिनेश और अजय को टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

सोमवार को कठुआ शहर के चौक-चौराहों से लेकर सड़कों पर तालाब जैसा दृश्य देखने को मिला। पानी लोगों के घरों में भी जा घुसा। लोगेट मोड़ के साथ साथ चक सज्जन इलाके में भी बारिश के बाद बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के आईटीआई मार्ग पर बाढ़ के सबसे भयावह हालात देखने को मिले, जहां डेढ़ फुट से अधिक पानी का बहाव दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर होना पड़ा। कठुआ शहर के बीचों बीच बहती खड्ड की चेनलाइजेशन में खड्ड के विस्तार को कम किए जाने से यह मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। खड्ड किनारे सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण बाढ़ के दौरान बड़ी तबाही को दावत देते नजर आ रहे हैं।
जीएमसी के लिए बनाई अस्थायी अप्रोच तीसरी बार बही
जीएमसी कठुआ के लिए हाईवे से तैयार की गई अस्थायी अप्रोच जुलाई महीने में ही तीसरी बार बह गई। जलभराव होने से पानी चक सज्जन के रिहायशी इलाकों में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीएमसी कठुआ की अप्रोच को बचाने के लिए डायवर्ट किया गया पानी लोगों के घरों में घुस आया है।
घंटों गुल रही बिजली, कई ट्रांसफार्मर जले
मूसलाधार बारिश के बीच बिजली ढांचा भी पस्त होता दिखा। कठुआ शहर समेत आसपास के इलाकों में एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर जल गए। बिजली व्यवस्था को बीच बारिश सुचारू रखने के विभाग के प्रयास भी नाकामयाब रहे। देर रात विभिन्न फीडरों के ट्रांसफार्मर जलने की वजह से बिजली के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। लखनपुर समेत शहर और आसपास के इलाकों में देर रात बिजली गुल हुई जो सोमवार शाम तक कई इलाकों में बहाल नहीं हो पाई। उधर, विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम जारी रखा और कई इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई थी।

हाईवे फिर बना तालाब, सहार खड्ड में पुल पर मंडराया खतरा
सहार खड्ड के खडेरू दो पुल की नींव को पहले की बरसात ने जहां खोखला कर दिया था, वहीं एक बार फिर बाढ़ ने इस पुल पर खतरा बढ़ा दिया है। फिलहाल पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी है। पल्ली मोड़ इलाके में हाईवे विस्तारीकरण कार्य के बीच तैयार किए जा रहे नालों में जलभराव के बाद हाईवे की एक लेन भी तालाब बन गई, जिससे वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी आसपास की दुकानों में भी जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed