फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Railway down track damaged between Lakhanpur and Madhopur

Kathua News: लखनपुर से माधोपुर के बीच रेलवे का डाउन ट्रैक क्षतिग्रस्त

Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Railway down track damaged between Lakhanpur and Madhopur
लखनपुर और माधोपुर में क्षतिग्रस्त रेलवे पटरी को दुरूस्त करने का शुरू हुआ कामसंवाद
कठुआ। रावी दरिया पर लखनपुर से माधोपुर के बीच रेलवे का डाउन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद जांच में पिलर को बाढ़ से नुकसान पाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिलर टेढ़ा हो गया है, जिससे रेलवे लाइन भी टेढ़ी हो गई है। ऐसे में डाउन ट्रैक को बुधवार से ही रेलवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। उधर, वीरवार को रेलवे की विभिन्न टीमों को पिलर और ट्रैक की मरम्मत के लिए तैनात किया गया है। कई पोकलेन भी मौके पर बुलाई गई हैं। लेकिन रावी दरिया का उफान फिलहाल रेलवे ट्रैक को बहाल कर पाने में बढ़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लखनपुर में भारी जाम के बीच पोकलेन को साइट पर पहुंचाने का प्रयास वीरवार शाम को जारी रहा है। जो पिलर टेढ़ा हुआ है, उसके आसपास दो मीटर तक पानी है। रात के समय बांध से पानी छोड़े जाने पर बहाव साढ़े चार मीटर तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में बाढ़ के बीच दरिया का बहाव बदलकर पिलर को ठीक करना अपने आप में चुनौती होगा। उधर, इस बीच रेलवे ने एक ही ट्रैक से रेल यातायात चलाए जाने की चुनौती और इसमें आ रही परेशानियों को देखते हुए फिलहाल कटरा और जम्मू से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों को शार्ट टर्मीनेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुल नंबर 17 में पिलर की मरम्मत के बाद रेल यातायात पूरी तरह से बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed