फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   railway crossing closed

Kathua News: मरम्मत के काम के लिए बंद हुई रेलवे क्रासिंग, लोग परेशान

Sat, 11 Jan 2025 09:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 11 Jan 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
railway crossing closed
कठुआ। मरम्मत कार्य के चलते लोगेट लिंक मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया गया। यह अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा। वहीं, निर्माण के कार्य के चलते इस मार्ग के माध्यम से आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि मरम्मत के इस काम की देखरेख कर रहे अधिकारी ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू होने वाले इस मरम्मत के कार्य के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर वाया बरवाल कठुआ आना पड़ा। वहीं, इससे अनजान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लोगेट मोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले कामगारों को आई। उन्हें वहां परेशान होते देखा गया। हालांकि इस दौरान पैदल जाने वाले लोगों के लिए उक्त मार्ग खुला रहा। मगर यात्री वाहनों के इस मार्ग पर न चलने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

लोगेट मोड़ स्थित औद्याेगिक क्षेत्र में जा रहे राधे श्याम, गौरी शंकर और मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन से ऑटो लिया था, जिसने उन्हें उनकी मंजिल तक छोड़ना था। मगर यहां पहुंचने पर आगे जाने का रास्ता न होने के कारण ऑटो चालक उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया है। अब अपने साथ गए सामान के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के इस तरह के मरम्मत के काम समय-समय पर किया जाता है। इसके लिए क्राॅसिंग को बंद किया गया। इसके लिए पहले ही सूचना दे दी गई थी। अब मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। प्रयास है कि इसे निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाए। ताकि क्राॅसिंग के बंद होने लोगों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
अरशद अय्यूब, साइट इंजीनियर

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed