फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ragi Jatha narrates the glory of the Guru

रागी जत्थों ने किया गुरू की महिमा का बखान

विज्ञापन
Ragi Jatha narrates the glory of the Guru
कठुआ। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव जिला में धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष रुप से दीवान सजाया गया था। वहीं, रागी जत्था ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद रागी जत्था ने गुरु की महिमा का बखान किया। जिसमें दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई कमलजीत सिंह और सुखवंत सिंह के साथ स्थानीय रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। वहीं, प्रचारक के रूप में आए संत तेजवंत सिंह और मनमोहन सिंह ने सिख धर्म के इतिहास से उपस्थित संगत को रूबरू कराते हुए कहा कि मानवता की रक्षा के लिए सिख गुरुओं द्वारा दिए गए बलिदान से हमारा इतिहास भरा पड़ा हुआ है। वर्तमान समय में हमारे समाज में भेदभाव एक बार फिर बढ़ रहा है। लिहाजा गुरुओं के दिखाए मार्ग को अपनी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। ताकि वह उस उक्त इतिहास से प्रेरणा लेकर एक बेहतर समाज को बना सके। इस मौके पर डीसी राहुल यादव, एडीसी अतुल गुप्ता, लखनपुर में म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान व समाजसेवक अरुण शर्मा रंजू उपस्थित रहे। अंत में गुरू के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed