फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
कठुआ। सरकार की नीतियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी और पीएच इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों कर्मचारियों ने कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने कर्मचारी जमा हुए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से कर्मचारियों के हित में योजनाएं बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जम्मू कश्मीर इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीन से चार दशक तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को आज न तो उनकी पेंशन मिल पा रही है, और न ही उनके अन्य देय जारी हो रहे हैं। जिसके चलते सेवानिवृत्त होने के बाद इन कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पदोन्नत करने के लिए प्रदेश में कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके कारण सालों तक सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। एक ही पद पर नौ साल से ज्यादा समय तक सेवा देने वाले कर्मचारी भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जल शक्ति विभाग में सेवाएं दे रहे हजारों अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान बनाए गए एसआरओ 520 को अब तक लागू नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों के हकों का लगातार हनन हो रहा है।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते इन कर्मचारियों के हितों का ध्यान नहीं रखेगी तो आने वाले समय में हजारों कर्मचारी अपने हकों को लेने के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। जिससे स्थिति खराब हो सकती है। बेहतर होगा कि समय रहते कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करें, और सभी विभागों के कार्य सामान्य तौर पर चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed