फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

ऑल इंडिया स्तर पर 50 फीसदी कोटे के खिलाफ मुखर हुए प्रशिक्षु डॉक्टर

विज्ञापन
Protest
जीएमसी कठुआ में प्रदर्शन करते प्रशिक्षु डॉक्टर्स, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की चिकित्सा सलाहकार समिति के नीट में ऑल इंडिया स्तर पर 50 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ जीएमसी विद्यार्थियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ की नई इमारत परिसर में हाथ में बैनर लेकर चिकित्सा विद्यार्थियों ने परीक्षा के निर्धारित ऑल इंडिया कोटे को लागू न किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को कम सुविधाओं के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करना होगा। यही नहीं, राष्ट्रीय स्तर से 50 फीसदी जम्मू कश्मीर की सीटें हासिल करने वाले डॉक्टर बाद में यहां नहीं रुकेंगे। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा और भी हो जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को जीएमसी परिसर में रोष प्रकट करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि नीट पीजी के लिए चिकित्सा सलाहकार समिति की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें ऑल इंडिया स्तर पर पीजी कोर्स के लिए कोटा 50 फीसदी कर दिया गया है। जो जम्मू कश्मीर स्वास्थ्य सेवाओं और इससे जुड़े डॉक्टरों के लिए नुकसान देह होगा, और भविष्य में दिक्कतें पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहले ही जम्मू कश्मीर में पीजी कोर्सेज के लिए सीटें कम हैं। उस पर देशभर से विद्यार्थी यहां मुकाबला करेंगे। ऐसे में जम्मू कश्मीर के बच्चे बेरोजगारी के साए में आ जाएंगे। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए पहले सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।

विद्यार्थियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जहां 472 सीटें हैं, जिसमें से 120 सीटें अनारक्षित और 66 सीटें आरक्षित वर्ग को रहेंगी। ऐसे में जम्मू कश्मीर में प्रशिक्षण के बाद देशभर से यहां आने वाले डॉक्टर एक समय पर वापस चले जाएंगे, और यहां सुविधाओं की कमी होगी। विद्यार्थियों ने मांग की है कि जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए सौ फीसदी आरक्षण रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed