फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

निर्धारित किराये ज्यादा वसूले जाने पर बनी-ढग्गर मार्ग किया जाम

विज्ञापन
Protest
अधिक किराया वसूले जाने के विरोध में बनी-ढग्गर मार्ग पर लोगों द्वारा लगाया गया जाम, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
कठुआ। बनी-ढग्गर मार्ग पर यात्री वाहन लोगों से निर्धारित किराए से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया, और मार्ग भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बनी-ढग्गर मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर लोगों को राहत दिए जाने की मांग की। मार्ग जाम होने की सूचना के बाद मौके पर कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। अंत में पुलिस ने उन्हें निर्धारित किराए पर ही यात्रा का आश्वासन दिया, तब लोगों ने मार्ग को खोला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि मार्ग पर चलने वाली मिनी बसों और सूमो में आरटीओ कठुआ के निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोग लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। पहले जब सड़क खराब थी तो लोग किराया ज्यादा दे भी देते थे। क्योंकि, वाहन चालकों का कहना था कि कच्चे ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर वाहनों का चलना काफी खर्चीला होता है। लेकिन, अब सड़क पक्की हो गई है, फिर भी यात्रियों को पहले की भांति ही लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने मार्ग को खोला है। अगर, इसके बाद भी वाहन चालकों ने अपने रवैए में सुधार नहीं किया, तो उन्हें लोगों के कड़े रोष का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed