फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

हैंडपंप विवाद में पार्षद और दुकानदार आमने-सामने

विज्ञापन
Protest
शहर के मुख्य बाजार में वार्ड 7 के पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 7 में सार्वजनिक स्थल पर लगे हैंडपंप को लेकर बाजार के दुुकानदार और पार्षद आमने सामने आ गए हैं। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुकानदार वर्ग जहां हैंडपंप लगाए जाने की मांग करता रहा, वहीं पार्षद ने भी कड़ा रवैया अपनाते हुए हैंडपंप न लगने देने की बात कही। जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई, और दुकानदार पार्षद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे दुकानदार मोहिंदर सिंह का कहना था कि वार्ड 7 स्थित इस सार्वजनिक स्थल पर दशकों से हैंडपंप लगा हुआ था। लेकिन, चंद दुकानदारों के विरोध के बाद हैंडपंप को हटा दिया गया। इससे लोगों को अब वहां पर पेयजल की दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से दोबारा हैंडपंप लगाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जगह का जायजा लेने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल वहां आए हुए थे। लेकिन, इसी बीच वार्ड 7 के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा भी वहां आ गए, और उन्होंने हैंडपंप लगाए जाने के मामले में आसपास के चंद दुकानदारों को फायदा देने के लिए लोगों की मांग को अस्वीकार किया। ऐसे हालात में उनके पास पार्षद का विरोध करने के अलावा कोई और चारा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिंदर सिंह ने कहा कि बाजार में जिस स्थान पर हैंडपंप लगा था, उससे केवल वार्ड नंबर 7 के लोग ही नहीं, बल्कि आने जाने वाले लोग भी वहां पानी पीते थे। ऐसे में पार्षद का विरोध किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता। अगर पार्षद उस स्थान पर हैंडपंप लगाने में सहयोग नहीं करेंगे, तो वह इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर अपनी फरियाद रखेंगे।

इस बारे में वार्ड सात के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा का कहना है कि जिस स्थान पर हैंडपंप लगा था, वहां ऊपर बरगद का पेड़ है। जिससे गिरने वाली पत्तियां हैंडपंप की नाली को अक्सर जाम कर देती थीं, और आसपास पानी और कीचड़ जमा हो जाता था। इससे वहां के दुकानदारों को परेशानी होती थी। इसलिए, उन्होंने हैंडपंप को हटवाया था। उन दुकानदारों की मांग भी जायज है, क्योंकि कीचड़ हो जाने की स्थिति में वहां कोई भी ग्राहक रुकना पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि वार्ड के अंदर लोगों की भलाई के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed