फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

रावी पुल फिर किया जाम

विज्ञापन
protest
जम्मू-कश्मीर पंजाब की सीमा पर जांच को लेकर पंजाब से आने वाले दैनिक यात्री फिर भड़क गए। सोमवार सुबह नौ बजे के लगभग जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रावी पुल को जाम कर उन्होंने प्रदेश से बाहर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया। हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। लगभग डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन के बाद माधोपुर थाना प्रभारी लखनपुर में तैनात अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे जिसके बाद प्रशासन ने दैनिक यात्रियों को साप्ताहिक पास जारी कर दिए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन पर भी मूवमेंट को लेकर साप्ताहिक पास जारी न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पंजाब की ओर रावी पुल को जाम करते हुए उन्होंने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की सख्ती उनके लिए रोजाना की मुसीबत बन चुकी है। रोजाना जांच करवाने के चक्कर में उनके दो से तीन घंटे बर्बाद होते हैं। ऐसे में यह जांच प्रक्रिया की जगह परेशान करने की प्रक्रिया अधिक है। उधर, बातचीत को लखनपुर पहुंचे लोगों को प्रशासन ने आश्वासन के अनुसार साप्ताहिक वैधता के पास जारी कर दिए। सप्ताह बाद दैनिक यात्रियों को फिर जांच करवानी होगी और अगला पास जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एस्कार्ट के साथ सांबा भेजे जा रहे वाहन
विपरीत दिशा से होकर रावी पुल के जरिए जम्मू कश्मीर में पहुंचने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रशासन ने स्टेट टैक्सीज कार्यालय के नजदीक बैरिकेडिंग कर दी है। बाकायदा कंटीले तार लगाए हैं, ताकि बिना जांच आने वाले लोगों को रोका जा सके। इसके साथ-साथ लखनपुर से सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरकर सांबा में करवाई जाने वाली जांच प्रक्रिया में सेंध लगाने वालों के लिए एस्कार्ट प्रक्रिया अमल में ला दी गई है। सेल्फ डिकलेरेशन फार्म भरकर कॉरिडोर पार करने वाले प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों के वाहन टोल प्लाजा के नजदीक रोक दिए जाते हैं। इसके बाद पुलिस एस्कार्ट में इन्हें सांबा जिले तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जांच प्रदेश में दाखिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed