फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

पैंथर्स पार्टी ने राज्य का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
कठुआ। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर पैंथर्स पार्टी ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पैंथर्स पार्टी के जिलाध्यक्ष राबिन शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग की। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार केवल लोगों को नौकरी देने की घोषणा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। पूर्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कश्मीर और जम्मू के लोगों को रोजगार में बराबरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में युवा निराशा से जूझ रहे हैं। प्रदेश के लोगों को टोल प्लाजा बनाकर परेशान किया जा रहा है। एक वर्ष से अधिक समय से 4जी इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। सरकार के पास नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन पार्टी कार्यालय पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देकर लोगों को सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed