फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

प्रदर्शन करने जा रहे पैंथर्स कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस कार्रवाई का जताया विरोध

विज्ञापन
protest
कठुआ। लखनपुर टोल प्लाजा का विरोध सियासी रंग लेता नजर आ रहा है। कांग्रेस, नेकां व अन्य सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद पैंथर्स पार्टी ने भी टोल प्लाजा का विरोध जताया है। शनिवार को टोल प्लाजा का विरोध करने शहीदी चौक जा रहे पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष राबिन शर्मा सहित उनके निवास स्थान से ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की ओर से हिरासत में लेने का विरोध दर्ज कराते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को लोगों की आवाज को दबाने वाला बताया है। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मौके पर राबिन शर्मा ने कहा कि जम्मू संभाग में चार टोल प्लाजा स्थापित कर भाजपा सरकार लोगों पर लगातार टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। नौकरियां देने में विफल है, किसानों से किए गए वायदे निभाने में भी नाकाम है। लेकिन जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को दबाने के लिए बंदिशें लगाई जा रही हैं। पुलिस का सहारा लेते हुए विरोध को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ता प्रणव शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहीदी चौक की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को घर से ही हिरासत में ले लिया। इसका पार्टी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना विरोध जाहिर करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदेश सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर विरोध की आवाज को दबा रही है। कहा कि प्रदेश प्रशासन तानाशाही भरा रवैया अपना रहा है जो अस्वीकार्य है। पार्टी इसका जोरदार विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed