फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

लंबित मांगों को लेकर पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
protest
मांगों को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते पीएचई डेलीवेजर। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। हफ्तेभर से कामछोड़ हड़ताल पर गए पीएचई डेलीवेजरों ने मंगलवार को कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

साठ महीने का बकाया वेतन न मिलने के विरोध में गत सात दिन से कामछोड़ हड़ताल कर रहे पेयजलापूर्ति विभाग के डेलीवेजरों ने कठुआ में पीएचई कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष दर्ज करवाया। गुस्साए डेलीवेजरों ने विभाग व सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अंतर्ग लगभग 25 वर्षों से 1200 से अधिक अस्थायी कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। मगर उन्हें 60 माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उनकी अर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ऐसे में परिवार का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं ढाई दशकों से विभाग को सेवाएं दे रहे डेलीवेजर हफ्तेभर से हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया है। उन्होंने डेलीवेजरों से बुधवार को जम्मू में पीएचई इंप्लाइज ज्वाइंट फ्रंट के बैनर तले होने वाली महारैली में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि महारैली के जरिये सरकार पर दवाब में सहयोग करें, ताकि मांगें पूरी हो सकें।
विज्ञापन

हड़ताल से पानी की आपूर्ति प्रभावित
जिले में हफ्तेभर से जारी पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित है। हालांकि स्थायी व अन्य विभाग के कर्मचारियों की मदद से पानी की सप्लाई बहाल करवा कर लोगों की समस्या कुछ हद तक कम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह नाकाफी है। विशेषकर कंडी क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जलस्रोतों व हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। मौसम में हुए बदलाव के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यदि डेलीवेजरों की हड़ताल जारी रहती है तो कंड़ी में पेयजल संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed