फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

फैसले के विरोध में वकीलों में गुस्सा बरकरार

विज्ञापन
protest
बार एसोसिएशन के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
कठुआ। भूमि पंजीकरण के अधिकारों को राजस्व विभाग को दिए जाने के विरोध में कोर्ट का कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने हड़ताल को वीरवार तक तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला व सत्र न्यायालय कठुआ में जिला बार एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष अजात शत्रु शर्मा के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के सदस्य 12वें दिन भी मांगों के समर्थन में कोर्ट परिसर में नारेबाजी करते हुए धरने पर रहे।
विज्ञापन

धरने के दौरान बोलते हुए बार अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों से राजस्व अधिकारियों को भूमि पंजीकरण के अधिकारों के हस्तांतरण का निर्णय जम्मू-कश्मीर प्रशासन का गलत निर्णय है। प्रदेश प्रशासन को इस तरह के बड़े फैसले लेने से पहले कमेटी का गठन करना चाहिए था। बार एसोसिएशन जम्मू से सलाह मशविरा करके इस बात का संज्ञान लेना चाहिए था कि न्यायिक अधिकारियों को सौंपे गए भूमि पंजीकरण के अधिकार सुचारु ढंग से चल रहे हैं या नहीं। उसके बाद ही ऐसे निर्णय लेने चाहिए थे। प्रदेश सरकार की ओर से जल्दबाजी में पंजीकरण का अधिकार राजस्व अधिकारियों को सौंप दिया है, जो वकीलों के साथ अन्याय है। इस कदम से जनता में भ्रम और अराजकता की भावना पैदा होगी। बार एसोसिएशन ने उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed