फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

टोल प्लाजा के खिलाफ हीरानगर में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
हीरानगर। सरोर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने दयाला चक में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेता बीएल कांडले ने कहा केंद्र सरकार निजीकरण की इस कदर दीवानी हो चुकी है कि आम लोगों की फिक्र छोड़ दी है। यह टोल प्लाजा भी निजीकरण का एक उदाहरण है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुंडों को लोगों की जेब लूटने का लाइसेंस दे दिया है। टोल प्लाजा के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की परेशानी को लेकर हम सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। टोल प्लाजा को यहां से हटाया नहीं गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में सुरेश शर्मा, रामपाल, श्याम लाल शर्मा, पूर्व सरपंच तिलक राज शर्मा, स्वर्ण सिंह, पंच प्रदीप शर्मा व मोहम्मद सदीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed