{"_id":"5dab558d8ebc3e93dc480c70","slug":"protest-kathua-news-jmu195566318","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन हड़ताल स्थगित, यात्रियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन हड़ताल स्थगित, यात्रियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
हड़ताल स्थगित होने के बाद निजी बस में चढ़ते यात्री। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कठुआ बस सर्विस की ओर से सोमवार से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को शनिवार दोपहर को वापस ले लिया है। बस सर्विस के महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर से ही बस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण को दिए गए दस दिन के अल्टीमेटम की शर्त पर इस हड़ताल को वापस लिया है। अगर ट्रांसपोर्ट्स के हक में फैसला नहीं लिया गया तो हड़ताल फिर शुरू कर दी जाएगी।
उधर, बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सबसे बड़े जिले में ट्रांसपोर्ट को जिले की लाइफलाइन के रूप में भी देखा जाता है। 180 किलोमीटर दूर बनी, और 80-80 किलोमीटर दूर स्थित बिलावर-बसोहली में भी बस सेवा ठप रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बस सेवाओं के सबसे ज्यादा रूट प्रभावित रहे, जिसमें ट्रांसपोर्टरों के साथ-साथ आम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
शनिवार को एसआरटीसी की ओर से भी कठुुुआ-जम्मू के बीच वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे। पठानकोट वाया कठुआ बस सेवा के जरिये ही विभिन्न विभागों की कर्मचारी आवागमन कर पाए।