फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest in hiranagar

जांडी पंचायत के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in hiranagar
हीरानगर। जांडी पंचायत की एससी कॉलोनी में लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने रविवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता रमेश कुंडल ने कहा कि इस पंचायत के एक मोहल्ले में करीब 50 घरों के लोग बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। पूर्व विधायक और डीडीसी के सदस्य के घर के नजदीक के इस मोहल्ले के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उमस के चलते यहां हर किसी का गर्मी से बुरा हाल है। वोल्टेज इतनी कम है कि बिजली से चलने वाला कोई भी उपकरण काम नहीं करता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इस मोहल्ले के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही यहां दो फेस की बजाय तीन या चार फेस में बिजली पहुंचाने के लिए तारें लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन में रामपाल डोगरा, नागरमल, सुभाष चंद्र, रमेश लाल शर्मा, अनिल कुमार, सुशील कुमार, देवराज, रूमाल चंद, शंभू राम, सिमरो देवी, राजकुमारी, सोमा देवी, चिंता देवी, ब्यासो देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed