फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for 'One Rank One Pension '

‘वन रैंक वन पेंशन’ के लिए सड़क पर उतरेंगे पूर्व सैनिक

Mon, 15 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
ब्यूरो/कठुआ Updated Mon, 15 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
protest for 'One Rank One Pension '

पूर्व सैनिकों ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित पूर्व सैनिकों ने पीपुल एक्शन कम वेल्फेयर सोसाइटी के बैनर तले नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ‘वन रैंक वन पेंशन’ के लिए पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों में शामिल कैप्टन ज्ञान सिंह, कैप्टन बलबीर सिंह, कैप्टन जय राम, कैप्टन देवराज, कैप्टन खजूर सिंह और कैप्टन सुखराम ने कहा कि ‘वन रैंक वन पेंशन’ का मुद्दा लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। पूर्ववर्ती सरकार से लेकर वर्तमान सरकार ने इस पर अमल का भरोसा दिलाया, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को समानता का अधिकार नहीं मिल पाया है। एक ही रैंक पर रिटायर होने वाले अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को एक समान पेंशन दी जानी चाहिए, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन भोगियों की इस बड़ी वेतन विसंगति को दूर करने में और विलंब नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्स सर्विसमेन लीगल सेल के मेजर जनरल सतबीर सिंह इसी मुद्दे पर हजारों सदस्यों को साथ लेकर दिल्ली स्थित जंतर मंतर में विरोध दर्ज करवाएंगे। विरोध के इस आह्वान में तमाम पूर्व सैनिक उनके समर्थन में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed