फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest by worker

Kathua News: कंपनी के कर्मियों ने बरनोटी में किया प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 06 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
protest by worker
मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ लगाया शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में नई दिल्ली अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करवा रही मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कंपनी के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को कंपनी के बरनोटी स्थित कार्यालय में जमा हुए कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक कंपनी उनके उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक वह लोग कामकाज ठप रखेंगे।

कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान बहादुर सिंह ने कंपनी की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि 2 साल से कंपनी द्वारा लगातार कर्मचारी का शोषण किया जा रहा है। समय-समय पर जब इसके लिए आवाज उठाई जाती है तो कंपनी कर्मचारियों को उनके हक देने के बजाय देश के दूसरे राज्यों में तबादला कर देने का धमकी देते हैं। इस बार भी कंपनी ने अपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों को जारी रखते हुए गत एक अक्टूबर से इंक्रीमेंट लगने के बाद भी उनकी वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। कर्मचारियों को अभी भी वही पुराना वेतन दिया जा रहा है और जब कर्मचारी इसकी मांग करते हैं। तो उनको फिर वही धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को लंच करने तक का समय नहीं दिया जा रहा है। मौजूदा समय में जब सर्दी आ चुकी है तो इससे बचने के लिए कर्मचारियों को अब तक न तो कंबल दिए गए हैं और न ही जैकेट मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को जहां रहने की व्यवस्था की गई है वहां भी सर्दी से बचने की कोई उपाय नहीं किए गए हैं। जिसके चलते उनके करीब 15 सौ साथियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी ने जल्द उन्हें उनका हक नहीं दिया, तो वह इसी तरह पूरा कामकाज ठप कर देंगे। प्रदर्शन में कर्मचारी संगठन के महासचिव विवेक जसरोटिया, उपप्रधान कुलदीप सिंह, मक्खन लाल, श्याम सिंह, शमशेर सिंह, रजनीश संब्याल, हंसराज, करतार सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed