{"_id":"689a4b0024929770e40dee7d","slug":"protest-against-tehsildar-kathua-news-c-201-1-knt1006-122909-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोवांग में तहसीलदार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, नए लंबरदार की नियुक्ति पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोवांग में तहसीलदार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, नए लंबरदार की नियुक्ति पर भड़के
Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार बनी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोवांग वासी। संवाद
- फोटो : स्रोत : पुलिस
बनी। लोवांग क्षेत्र में नए लंबरदार की नियुक्ति के विरोध में स्थानीय लोगोंं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तहसीलदार मनमर्जी से नए लंबरदार की नियुक्ति कर रहे हैं जबकि स्थानीय लोगों की सहमति को नजरअंदाज किया जा रहा है। पूर्व लंबरदार तिलक राज ने आरोप लगाया कि तहसीलदार बनी ने उनके और कुछ अन्य लोगों के हस्ताक्षर एक ब्लैंक पेज पर लिए और बाद में इसे एक जमीन विवाद से जोड़ दिया।
तिलक राज का कहना है कि उन्हें रेवेन्यू विभाग की ओर से बताया गया था कि इंतकाल और जनता दरबार के लिए हस्ताक्षर किए जा रहे हैं लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल अन्य मकसद से किया गया। उन्होंने फर्जीवाड़े की शिकायत एडीसी के पास दर्ज करवाई जिसके बाद उन्हें लंबरदारी से हटा दिया गया। स्थानीय निवासी नूर मोहम्मद ने मांग की है कि पूर्व लंबरदार तिलक राज को ही दोबारा नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल जावेद अहमद ने कहा कि यदि नया लंबरदार नियुक्त करना है तो यह निर्णय स्थानीय लोगों की सहमति से होना चाहिए न कि तहसीलदार की मनमर्जी से। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में मामले का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर
प्रदर्शन करेंगे।
कोट
सभी आरोप निराधार हैं। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। लंबरदार की नियुक्ति डीसी के निर्देशानुसार की जाती है और जो भी आवेदन करता है उसकी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत होती है।
-प्रद्युम्न अत्री, तहसीलदार बनी