{"_id":"5dacaee68ebc3e01567f2955","slug":"protest-against-pakistan-kathua-news-jmu19563333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नापाक हरकत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की नापाक हरकत पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते सीमावर्ती मनियारी गांव के लोग। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर पिछले एक माह से तनाव जारी है। करीब एक माह से पाकिस्तान हर दिन रात को गोलाबारी कर सैन्य पोस्टों सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बना है। इस कारण लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। रविवार को हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती मनियारी गांव के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
सनद रहे कि शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में मनियारी में एक कुल्ला जल गया। प्रदर्शन में शामिल कुल्ला मालिक सैयद अली ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह परिवार सहित बंकर में सोया था। सुबह देखा तो कुल्ला जल चुका था। उसने मांग की कि हमें दो दिन का समय दिया जाए कि सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और पाकिस्तान को इसके बाद मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। एक माह से पाकिस्तान रोजाना शाम को गोलाबारी शुरू कर देता है। इस कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सुरक्षा बांध निर्माण में बाधा पहुंच रहा पाकिस्तान
ज्ञात रहे कि पाकिस्तानी गोलाबारी का सिलसिला 16 सितंबर से जारी है। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच जारी सुरक्षा बांध निर्माण कार्य को रोकने के लिए पाकिस्तान रोजाना गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन
धमाकों से सिहर उठते हैं बच्चे
आईबी से सटे मनियारी गांव की कमलेश ने बताया कि गोलाबारी के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ग्रामीण कहां जाएं। पहले अस्थाई शिविर खोले जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा भी नहीं हुआ। बच्चों के स्कूल नहीं जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बंकर मिले तो सुरक्षा के लिए हैं, लेकिन आसपास गिरते मोर्टार के धमाकों के बीच रहना आसान नहीं है। धमाकों की आवाज से बच्चे सिहर उठते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षित स्थान पर पांच-पांच मरले के प्लाट देने की गुहार लगाई है।