{"_id":"6797dd79c37e88a701021e43","slug":"programme-organised-college-kathua-news-c-201-1-knt1009-116920-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षा में एआई के उपयोग के महत्व पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षा में एआई के उपयोग के महत्व पर दिया जोर
विज्ञापन
महिला डिग्री काॅलेज कठुआ में आयोजित कार्यक्रम। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरणों का उपयोग पर सप्ताहभर के लिए आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम का समापन हो गया।
राजकीय महिला कॉलेज में यह कार्यक्रम 20 जनवरी को शुरू हुआ था। वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। पहले दिन महिला डिग्री कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग प्रमुख प्रो. सचिन जीत सिंह ने गूगल फॉर्म का प्रभावी उपयोग और क्लाउड कंप्यूटिंग का परिचय पर सत्र को संबोधित किया।
अगले दिन राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग प्रमुख प्रो. अनूप शर्मा ने एक्सेल में एआई विषय पर बात रखी। जबकि जेयू के कठुआ कैंपस के सहायक प्रो. अमित शर्मा ने मशीन लर्निंग विषय पर, महिला कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सुरभि गुप्ता ने एआई और आईसीटी टूल्स का उपयोग करके प्रभावी गूगलिंग और वर्चुअल लैब विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वहीं, एसईआरबी की ओर से प्रो. बंधन देवी ने शिक्षण प्रक्रिया में अनुसंधान का उपयोग करके कॅरिअर में उन्नति विषय पर और कठुआ कैंपस से डॉ. सौरभ शास्त्री ने शिक्षा का भविष्य: शिक्षण और सीखने में एआई और आईसीटी का उपयोग विषय पर विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल की देखरेख में हुआ।