{"_id":"6793ef8c8a26eba2cd022291","slug":"programme-in-little-angels-school-on-national-girls-child-day-kathua-news-c-201-1-knt1008-116846-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बेटियों ने ही समाज में बेटियों की मौजूदा तस्वीर की पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बेटियों ने ही समाज में बेटियों की मौजूदा तस्वीर की पेश
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस : छात्राओं ने दिया संदेश- हमें मत मारो... हम कुल, समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हमें मत मारो.. हम कुल, समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगे। यह संदेश राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से समाज को दिया। लिटिल एंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में बेटियों की मौजूदा तस्वीर को पेश किया।
इस मौके पर जिला शिक्षा योजना अधिकारी अंजना मन्याल ने बेटियों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्राओं से समूहगान, नृत्य, लघु नाटक और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बेटियों की भूमिका और स्थिति को प्रदर्शित किया। जिला शिक्षा योजना अधिकारी ने ऐसे आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार जताया।
उन्होंने आसमान की बुलंदियों को छूने वाली बेटियों को उदाहरण के रूप में रखते हुए अपील की कि हर बेटी ऐसी उपलब्धि हासिल कर सके। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ अभिभावकों को भी अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सभी प्रतिभागी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल की चेयरपर्सन रजनी खुल्लर ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि का आभार जताया। संवाद