फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,kathua news,leopard

किशनपुर के वार्ड-3 में तेंदुए ने मवेशी को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
problem,kathua news,leopard
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी किशनपुर पंचायत के वार्ड-3 कफला में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना शिकार बनाकर मार डाला। पंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के साथ सटे जंगल में पवन कुमार अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया। यह घटना वीरवार दोपहर दो बजे के करीब हुई। इससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

जंगल में चर रहे अन्य मवेशी इधर-उधर भागे तो पवन को इस बात की भनक लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की और मवेशी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ वार्ड-3 के आसपास के इलाके में घूम रहा है। कई बार तेंदुए को वार्ड-1 काला डबर और वार्ड-2 के कोटी में भी देखा गया है। इस बात की जानकारी वन्यजीव विभाग को भी कई बार दी है, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन

कहा कि जंगल में कई तेंदुए मौजूद हैं, कई बार तेंदुए को शावकों के साथ भी देखा गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन तीनों वार्डों के लोग निचले इलाके की तरफ घने जंगल से होकर गुजरते हैं, क्योंकि जंगल के रास्ते से ही दूरदराज वार्डों में पहुंचा जाता है। लोगों ने बताया कि तेंदुआ हमेशा शिकार की तलाश में रहता है, जिसके चलते जंगल के रास्ते होकर गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed