फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,health,kathua news

उपजिला अस्पताल में सुविधाएं नाकाफी, विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
problem,health,kathua news
बसोहली। उपजिला अस्पताल बसोहली में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने बस अड्डे और तहसील कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संजय राजदान, अविनाश, अर्जुन सिंह, आदित्य, रवि सिंह, राजेश, अमन, सतवीर सिंह, संजय सिंह, अमरजीत, अंग्रेज कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की कमी है, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। अन्य उपकरण भी नहीं हैं। ब्लड बैंक में रखी मशीनरी पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को निजी क्लीनिक में जाना पड़ता है। आरोप लगाया कि कई सरकारी डॉक्टर अपने घरों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर खूब पैसा कमा रहे हैं, जिसकी प्रशासन को खबर नहीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार मोहम्मद इस्माइल को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलवाने की मांग की। चेतावनी दी कि 15 दिन में व्यवस्था नहीं हुई तो धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उपजिला अस्पताल में कई डॉक्टर 10 से 15 साल से एक ही स्थान पर टिके हैं, उनकी बदली नहीं की गई। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed