{"_id":"61b64c6158295f5d422be56a","slug":"preparations-intensified-for-police-motiers-t20-cricket-competition-in-the-district-kathua-news-jmu2497127154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां हुई तेज
विज्ञापन
पुलिस मॉटियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए स्पोटर्स स्टेडियम में पिच को तैयार करते ग्राउंड मैन।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के हर साल की तरह इस बार जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दसवीं बार आयोजित होने वाली उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता इस साल 19 दिसंबर को शुरू होगी। जिसको लेकर स्टेडियम के मैदान में तैयारियां तेज हो गई है।
इस संबंध में एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से शहीद वेलफेयर कमेटी के सहयोग से इस बार भी पूर्व की भांति प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 16 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि उन्होंने प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच पर कुछ भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि अभी उद्घाटन मैच में शामिल होने वाली टीमों के बारे में कुछ निश्चित नही हो पाया है। लिहाजा अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। फिलहाल मैदान को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। इस बार हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली अन्य राज्यों से भी टीमें आ रही हैं। जिसके बीच क्वार्टर फाइनल से पहले के मुकाबले लीग के आधार और क्वार्टर फाइनल केेेेे बाद नॉक आउट मैच होंगे।
मैदान को बेहतर करने में जुटे कर्मचारी
नार्थ जोन की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कर्मचारी भी जीतोड़ मेहनत कर मैदान को बेहतर करने में जुटे हैं। बीसीसीआई मानकों के आधार पर बनी पिच के बाद मैदान को लेकर होने वाली शिकायतों को इस बार कम करने की कोशिश की गई है। तीन पिचों पर करीब एक महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए मैदान को हर तरह से बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना के कारण इस बार नही हुई इनामी राशि में बढ़ोत्तरी
लाखों रुपयों के बड़े इनामों वाली इस प्रतियोगिता में साल दर साल इनामी राशि में बढ़ोत्तरी की जाती रही है। जिससे प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो चुके हैं। लेकिन इस बार इनामी राशि में कोई बदलाव नही किया गया है। आपको बता दें कि गत वर्ष हुई प्रतियोगिता में विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 3 लाख 75 हजार रुपये राशि और उपविजेता टीम को 2 लाख 50 हजार रुपये के साथ मैच आफ द सीरीज को आल्टो कार के साथ प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैट्समैन को मोटरसाइकिल इनाम के तौर पर दी गई थी।

स्पोर्टस स्टेडियम के मैदान को बेहतर बनाने में लगा स्टाफ। संवाद- फोटो : KATHUA