फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparations for the Shri Amarnath Yatra have gained momentum; chants hailing 'Baba Barfani' have begun to echo in Lakhanpur.

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, लखनपुर में गूंजने लगे बाबा बर्फानी के जयकारे

विज्ञापन
Preparations for the Shri Amarnath Yatra have gained momentum; chants hailing 'Baba Barfani' have begun to echo in Lakhanpur.
बम भोले के जयघोष से गूंज रहा लखनपुर, बाबा बफार्नी के भक्तों के लिए पहुंचने लगे लंगर कमेटियों के - फोटो : 1
जोश के साथ पहुंच रहे लंगर सेवादारों के जत्थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देशभर से आने वाली लंगर कमेटियों का जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाबा बर्फानी के जयघोष गूंजने लगे हैं, जिससे यात्रा का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ से आई शिव-पार्वती सेवादल लंगर कमेटी के सदस्य लखनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह का प्रदर्शन किया। कमेटी के सेवादार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह लगातार 20वीं बार अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए लंगर लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके दल के सभी सदस्य यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सेवा कार्य को अपना सौभाग्य मानते हैं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कमेटी बालटाल मार्ग के दोमेल क्षेत्र में लंगर लगाएगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, नाश्ता, विश्राम स्थल, शौचालय और स्नानागार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कमेटी के सदस्य चौबीसों घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने यात्रा की सफलता और सुरक्षा का श्रेय भारतीय सेना को देते हुए कहा कि सेना की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण देशभर से आने वाले श्रद्धालु और सेवा में जुटी लंगर कमेटियां निश्चिंत होकर अपना दायित्व निभा पाती हैं। इस वर्ष की यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में पहुंचने वाली यह पहली लंगर कमेटी है। आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों से अन्य लंगर कमेटियों के पहुंचने की भी संभावना है, जिससे यात्रा मार्ग पर सेवा और सुविधाओं का दायरा और विस्तृत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed