Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparations for the grand festival of Surya worship intensified.

Kathua News: सूर्य उपासना के महापर्व की तैयारियां हुईं तेज

विज्ञापन
Preparations for the grand festival of Surya worship intensified.
छठ पूजा को लेकर कठुआ के भरमौरा में नहर किनारे देहरियां सजाते हुए संवाद
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कठुआ में छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान भास्कर की आराधना के इस पर्व की तैयारियों को लेकर भरमौरा में नहर किनारे देहरियों को सजाने का काम जोर शोर से जारी है। यहां सामूहिक रूप से हजारों की तादाद में लोग छठी मैय्या की पूजा करेंगे। छठ पर्व नहाय-खाय के साथ 25 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। इस व्रत में लोग उदीयमान सूर्य और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। साथ ही छठी मैय्या की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं।
विज्ञापन




मान्यता है कि इस दिन छठी मैय्या की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से भक्तों के सभी दुख-दर्द और कष्ट दूर होते हैं और मान-सम्मान और धन-वैभव में वृद्धि होती है। मुख्य रूप से छठ पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। कठुआ में औद्योगिक विकास के बाद शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इन इलाकों से लोग काम के सिलसिले में आए हैं और अब अपनी परंपराओं को यहीं पूरा करते हैं। करीब दो दशकों से शुरू होने वाली इस परंपरा में अब कुछ स्थानीय लोग भी शामिल होने लगे है। पर्व के दौरान 27 अक्तूबर सोमवार को छठ पर्व के अंतर्गत अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, वहीं 28 अक्तूबर को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ यह पर्व संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन









नहाय-खाय के साथ होगा पर्व शुरू

छठ पर्व मनाने की तैयारियों में जुटी ममता देवी, मुकेश कुमार और अरविंद तिवारी ने बताया कि छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है, जो कि इस बार 25 अक्तूबर को है। इस दिन घर की सफाई की जाती है और व्रती चने की सब्जी, चावल, साग आदि खाते हैं। 27 और 28 अक्तूबर को बाजारों में व्रत के सामान की खरीदारी की जाएगी। बताया कि नहाय-खाय के दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं। शाम को महिलाएं गुड़ की खीर बनाती हैं और व्रती उसी खीर को खाते हैं। अगले दिन 36 घंटे का निर्जली व्रत रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed