फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparations for Shri Ganesh festival are in full swing, the art of sculptors is getting a new dimension

Kathua News: श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, मूर्तिकारों की कला को मिल रहा नया आयाम

Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Shri Ganesh festival are in full swing, the art of sculptors is getting a new dimension
श्री गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में मूर्तियों को रंग करता कारीगरसंवाद
कठुआ। आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव को लेकर कठुआ शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। सार्वजनिक पंडालों की सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं घरों में गणपति स्थापना की परंपरा भी अब व्यापक रूप से अपनाई जा रही है। इसी के चलते शहर में गणेश प्रतिमाओं का कारोबार इन दिनों चरम पर है।
विज्ञापन



स्थानीय मूर्तिकार गुलाब राम जो पिछले करीब 20 वर्षों से मूर्ति निर्माण के कार्य में जुटे हैं, इस समय अपने परिवार के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गुलाब राम का कहना है कि मूर्ति बनाना ही मेरे जीवन का सार है। यह न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी है।”उनके परिवार के सभी सदस्य इस कला में पारंगत हैं और हर वर्ष गणेश चतुर्थी से पहले सैकड़ों प्रतिमाएं तैयार करते हैं।
विज्ञापन




वहीं, शहर के विभिन्न हिस्सों में रंग-बिरंगी गणेश प्रतिमाएं सजी हुई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजारों में बिक्री के लिए रखा गया है। लोग अपने घरों के लिए छोटी प्रतिमाएं और पंडालों के लिए बड़ी मूर्तियां खरीद रहे हैं। इस बार पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed