फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparation to activate Lakhanpur toll plaza from next month

लखनपुर टोल प्लाजा अगले माह से सक्रिय करने की तैयारी

विज्ञापन
Preparation to activate Lakhanpur toll plaza from next month
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने को लेकर नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हाईवे प्राधिकरण की ओर से लखनपुर के एक्सपोर्ट टोल प्लाजा पर टोल क्लेक्शन सेंटर के लिए उपकरण लगवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को इसी सप्ताह पूरा कर लिया गया है। हाईवे प्राधिकरण के अनुसार जुलाई माह में इस टोल प्लाजा को सक्रिय करने की तैयारी है और इसे अगस्त से पहले हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनपुर से प्रदेश में आने जाने वाले लगभग तीस हजार वाहनों को अगले माह से निर्धारित दरों के अनुसार टोल चुकाना पड़ेगा। बीते साल जुलाई में हुए लखनपुर टोल प्लाजा की टेंडर प्रक्रिया के ठीक एक साल बाद इसे सक्रिय करने की तैयारी है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में आने और बाहर जानेवाले वाहनों से लखनपुर में आबकारी के एक्सपोर्ट टोल प्लाजा पर टोल वसूला जाना है तो वहीं प्रदेश के बाहर से आ रहे ट्रक जो लखनपुर कसबे को बाईपास कर गुजरते हैं, उनके लिए बाईपास पर ही टोल बूथ स्थापित किया जाएगा। ऐसे में प्राधिकरण के पास कुल 12 टोल बूथ लखनपुर में सक्रिय होंगे जिनमें से दो पर आबकारी विभाग भी जांच को लेकर अपनी कार्रवाई को अंजाम देगा। प्राधिकरण की ओर से तीन करोड़ से अधिक का टेंडर जारी कर लखनपुर में बूथ और अन्य उपरकरण स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि वर्ष 2013 में जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर चडवाल से सटे सेहस्वां में टोल पोस्ट स्थापित की गई थी जिसे कुछ ही घंटों के भीतर लोगों के विरोध के बाद हटा लिया गया था। इसी टोल पोस्ट को सेहस्वां से शिफ्ट कर अब लखनपुर में स्थापित किया गया है। ऐसे में लखनपुर की यह टोल पोस्ट हाईवे प्राधिकरण की प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व जुटाने वाली टोल पोस्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
यह उपकरण होंगे स्थापित
01- स्वचालित वाहन वर्गीकरण - यह उपकरण टोल बूथ से गुजरने वाले हर वाहन को उसकी क्षमता अनुसार वर्गीकृत करेगा। जिससे इन वाहनों का डाटाबेस तैयार किया जाता है।
02- मोशन में वाहनों का भार तोलने का उपकरण वेट-इन-मोशन सिस्टम) को एक्सल वेट और ग्रॉस व्हीकल वेट को रिकॉर्ड करने के लिए डिजाइन किया गया है। सामान्य या कम गति से चल रहे वाहनों का वजन मापने में सक्षम इस उपकरण के चलते टोल बूथ पर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे ओवरलोड वाहनों को भी जांचकर उसी अनुसार टोल वसूला जा सकेगा जिससे हाईवे के मानदंडों का पालन भी सुनिश्चित किया जाता है।

03- टोल बूम बैरियर- टोल कलेक्शन के समय वाहनों को स्कैनिंग के लिए रोकने और आगे बढ़ने के लिए इस बूम बैरियर का इस्तेमाल किया जाता है।
04- आनलाइन कंप्यूटर उपकरण और बैकअप सिस्टम- वसूले गए टोल को ऑनलाइन ही डाटाबेस तक पहुंचाने और बैक अप के लिए यह उपकरण स्थापित किए जाते हैं।
..................
लखनपुर में हाईवे फ्री टोल प्लाजा स्थापित करने के टेंडरिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है। आबकारी विभाग निर्यात टोल प्लाजा को हाईवे प्राधिकरण को भी इसके साथ ही सौंपने जा रहा है। सड़कों के बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
अजय कुमार रजक,
प्रोजेक्ट निदेशक
नेशनल हाईवे प्राधिकरण, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed