फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Prayers sought at the tomb of poor Nawaz Fateh

गरीब नवाज फतेह की मजार पर माथा टेक मांगी दुआएं

विज्ञापन
Prayers sought at the tomb of poor Nawaz Fateh
कठुआ। भागथली स्थित ख्वाजा गरीब नवाज फतेह की मजार पर सालाना उर्स मनाया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन पीर की दरगाह पर सुबह से मुरीदों का तांता लगा रहा। जहां उन्होंने ख्वाजा पीर की मजार पर माथा टेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। जिसके चलते पूरा दिन वहां मेले जैसा महौल बना रहा।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान दरगाह शरीफ के प्रमुख पीर मुख्तियार चंद की अध्यक्षता में सबसे पहले झंडा रसम अदा की गई। इसके बाद मजार पर चादर पोशी की गई। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद दरगाह शरीफ पर मजहबी कव्वालियों का दौर शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले स्थानीय लवली एंड पार्टी के कलाकारों ने अपने कलामों से पीर की महिमा का वर्णन किया। वहीं इस मौके पर विशेष रुप से अमृतसर से सनी कादर कव्वाल ग्रुप के अलावा कव्वाल जोत वाली सरकार ने भी उपस्थित मुरीदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संबंध में जियारत के मुरीद शकील अहमद टोनी ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज फतेह की मजार पर हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश के संभाग के विभिन्न जिलों से लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed