{"_id":"6813dc2fad0376de2f0f9c04","slug":"prayers-offered-for-the-peace-of-the-souls-of-those-killed-in-the-pahalgam-terror-attack-kathua-news-c-201-1-knt1006-119777-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
Fri, 02 May 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 02 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 19 लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
कठुआ। लोगों ने पहलगाम घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वीरवार को शहर के वार्ड 19 लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी आश्रम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया गया। वहीं, पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर सरकार से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस मौके पर आदियोगी गौतम जी महाराज ने कहा कि वहां जिस तरह धर्म को आधार बनाकर निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई, उससे पूरी मानवता शर्मसार है। ऐसा कृत्य करने वाले लोग हमारे समाज में रहने के योग्य नहीं है। उन्होंने ऐसे तत्वों को संरक्षण देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान की भर्त्सना करते हुए सरकार से इसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई को अंजाम देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों की आकांक्षा के अनुरूप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास भी कम होगा। लिहाजा पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए। संवाद