{"_id":"6237757f784ce95d7f3946c1","slug":"pradersan-kathua-news-jmu256066173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन अप्पर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने रविवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरपंच मक्खन जमोडिया के नेतृत्व में कई पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंच ने कहा कि वर्ष 2014 में सरकारी स्कूल दलेऊ का भवन निर्माण हुआ था जो आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी अधर में लटका है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के साथ जिले के अधिकारियों और उपराज्यपाल के संज्ञान में भी डाला गया। लेकिन समस्या का हल नहीं किया जा रहा। जिससे हाई स्कूल के करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरपंच ने कहा कि वर्ष 2014 में भवन की दीवारें बनी थी, मगर छत नहीं डाली गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्कूल में केवल तीन कमरे हैं जो जर्जर स्थिति में हैं। कई बार तो विद्यार्थियों को स्कूल के साथ खेल मैदान में धूप में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। बारिश हो जाए तो मजबूरन विद्यार्थी अपने घरों को लौट जाते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद सरकार की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसलिए स्थानीय लोग शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। पंचायत प्रतिनिधियों सरकार से मांग की है कि जल्द स्कूल की इमारत का काम पूरा नहीं किया गया और विद्यार्थियों की परेशानी को हल नहीं किया गया तो लोग आने वाले दिनों में उपमंडल मुख्यालय पर पहुंचकर शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होेंगे। प्रदर्शनकारियों में पंच साधु राम, अंग्रेज सिंह, शशि देवी, शोरी लाल, कुमारी अंजू, साधु राम, संजय कुमार आदि रहे।