फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   power cut

कनेक्शन लेने के बावजूद किसानों को नसीब नहीं पर्यापत बिजली

विज्ञापन
power cut
सीमावर्ती गांव मथुरा चक के लोगों का शिष्टमंडल शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला और पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण हो रही परेशानियों की जानकारी दी। लोगों ने कहा कि कनेक्शन होने के बावजूद बिजली नहीं मिल रही, जिससे खेतों में लगी धान की फसल को पानी न मिलने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे नायब सरपंच जगदीश सिंह ने कहा कि कृषि के लिए गांव में जो ट्रांसफार्मर लगाया गया ह, वो सही नहीं चल रहा है। कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था। वीरवार को विभाग ने बदल कर दूसरा लगाया, वो भी कुछ समय चलने के बाद खराब हो गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने से ही समस्या का समाधान होगा, जो विभाग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कनेक्शन लेने के बावजूद हमें बिजली नहीं मिल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण खेत सूखने लगे हैं। अगर जल्द पानी नहीं मिला तो धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर इसी तरह से हमारी परेशानी को अनदेखा किया गया तो मजबूर हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी रमन राठौर ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि विभाग की एक टीम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी। कितने कनेक्शन अवैध ढंग से और कितने वैध ढंग से चल रहे हैं इसकी जानकारी जुटाएगी। उसके आधार पर अगर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ी, तो उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया जाएगा। शिष्टमंडल में बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, राम चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed