{"_id":"60b8e2b88ebc3e396a2bb919","slug":"power-cut-kathua-news-jmu236533074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से एईई को कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से एईई को कराया अवगत
विज्ञापन
नगर कमेटी के वार्ड एक और दो में लो वोल्टेज और बिजली की अघोषित कटों की समस्या को लेकर शिष्टमंडल विभाग के एईई अश्विनी कुमार से मिला। शिष्टमंडल में आए लोगों ने अधिकारी को अवगत करवाया कि पिछले कई दिनों से दोनों वार्डों में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने अधिकारी को बताया कि कई बार इस विषय में संबंधित लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार रात के समय में जब बिजली गुल हो जाती है, तो कर्मचारियों को अवगत करवाना चाहते हैं। लेकिन कोई भी बिजली विभाग का कर्मचारी फोन नहीं उठाता है।
कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि कई कर्मचारी लोगों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं। अधिकारी ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वह समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं जो कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शिष्टमंडल में नगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश चंदेल, लवली मिश्रा, विजय शर्मा, अजय चंदेल, कमलेश कुमारी, फरमान अली शामिल रहे। संवाद