{"_id":"68dadbce907a7ab04c0d9b05","slug":"poster-exhibition-on-world-heart-day-and-rabies-day-kathua-news-c-201-1-knt1009-124671-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विश्व हृदय दिवस और रेबीज दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विश्व हृदय दिवस और रेबीज दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के साइंस क्लब की ओर से विश्व हृदय दिवस और रेबीज दिवस पर सोमवार को पोस्टर प्रदर्शनी और रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रैली निकाली गई, जो परिसर के विभिन्न विभागों से होकर गुजरी। इसमें प्रतिभागियों ने बैनर व नारों से दोनों दिवसों का संदेश दिया। साइंस क्लब के संयोजक और प्राणिशास्त के विभागाध्यक्ष प्रो. रूप कुमार पंडिता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र समुदाय में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेबीज जैसी घातक परंतु रोकथाम योग्य बीमारी के नियंत्रण के उपाय समझाना था।
उन्होंने कहा कि विश्व हृदय दिवस जहां हमें अपने हृदय का ख्याल रखने की याद दिलाता है। वहीं विश्व रेबीज दिवस पर सामुदायिक पहल के माध्यम से इस जानलेवा बीमारी को समाप्त करने का संदेश देता है। इस मौके पर प्रो. नीलम भगत, प्रो. राकेश सिंह और डॉ. राम सिंह सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे।