फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   poltical news

कांग्रेस को संजीवनी देने एक मंच पर आए दिग्गज

विज्ञापन
poltical news
कठुआ। जिले में पिछले सात साल से लगभग टूट चुकी कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए नया नेतृत्व एकजुट होने लगा है। मंगलवार को शहर में ब्लाक कांग्रेस की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा का जहां स्वागत किया गया वहीं सभी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को संजीवनी देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधान परिषद सदस्य ठाकुर बलवीर सिंह ने कहा कि पंकज डोगरा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस को एक नई दिशा मिलना तय है। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वहीं उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने पर बलवीर सिंह ने कांग्रेस हाई कमान, जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल और जीए मीर का भी आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापिस दिलाना, नौकरियों और जमीनों पर स्थानीय लोगों के हक को बचाना है। इसपर सबसे पहले कांग्रेस काम करेगी। महंगाई, भ्रष्टाचार और लूट से निजात दिलाने के लिए गांव गांव , बूथ, ब्लाक और जिला स्तर शीघ्र ही कमेटियां घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रजनीश शर्मा, चौधरी मोहम्मद हुसैन वफा, पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, काजल राजपूत, पुष्पा देवी, अनु डोगरा, सतपाल भंडारी, तरसेम सैनी, परमजीत सिंह पम्मा, कर्ण सिंह, पवन शर्मा, अरूण मेहता, रविंद्र पाल सिंह नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed