फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Political parties Celebrate Republic Day

Kathua News: राजनीतिक दलों ने मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया तिरंगा

विज्ञापन
Political parties Celebrate Republic Day
भाजपा जिला कार्यालय में तिरंगा फहराते हुए जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, साथ में अन्य। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिले भर में जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक राजीव जसरोटिया के कठुआ स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जसरोटिया ने तिरंगा फहराया।
उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि जिस तरह से देश पिछले 76 वर्षों से उन्नति के पथ पर अग्रसर है यह गति बनी रहे। उधर, भाजपा जिला कार्यालय में भी जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें भारत की उन्नति के लिए संगठित होकर काम करना होगा।
विज्ञापन

इसी तरह से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने इस कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया और सभी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed