फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

हेलीकॉप्टर से दिखता है 10 वर्षों के दौरान कठुआ में हुआ विकास: योगी

विज्ञापन
political news
कठुआ। कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान कठुआ में हुआ विकास हेलीकॉप्टर से दिखता है। उन्होंने कहा कि कौन सोच सकता था यहां सिक्स लेन बनेगी, यह क्षेत्र एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा और यहां प्रौद्योगिकी संस्थान, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने जम्मू-कश्मीर को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस व्यवहार पर कोई आश्चर्य नहीं है। जब भी देश पर संकट आया, वे देश छोड़कर भाग जाते थे। डोडा का नरसंहार कोई भूला नहीं है लेकिन अब हमारे पास मौका है। पिछले 10 वर्ष में जितने विकास कार्य हुए हैं, उन्हीं को देखते हुए देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कठुआ हमारे ऋषियों-मुनियों की साधना की भूमि है। स्वतंत्रता सेनानियों और स्वर्गीय बलदेव सिंह की भूमि है।
विज्ञापन

अब यहां गूंजते हैं स्वतंत्रता के नारे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां कहीं जम्मू-कश्मीर का जिक्र होता है, वहां हर कोई देश के मुकुट को देखने के लिए इच्छुक रहता है। यहां अब स्वतंत्रता के वे नारे गूंजते हैं, जिनका सपना महान क्रांतिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। उनके बाद 70 साल तक कोई सरकार किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई लेकिन 2014 में सांसद बनने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने अनुच्छेद 370 खत्म करने के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स, एक्सप्रेस-वे, हर घर जल योजना लोगों को मिली। कहा कि एक बेहतरीन माहौल के भीतर भारत और जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed